मध्य प्रदेश के नागरिक अगर डी.बी.टी. सक्रिय की स्थिति जानना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हे समग्र आईडी से जुड़े ये आसान स्टेप उठाने है। उनकी आईडी का NPCI से लिंक होने का स्टेटस क्या है वह उनको ऑनलाइन ही पता चल जाएगा। समग्र पोर्टल पर यह सेवा “समग्र ई-केवायसी की स्थिति जानें” के नाम से उपलब्ध है, वहीँ लाड़ली बहन योजना की वेबसाइट में “आधार लिंक और डीबीटी की स्थिति जाने” के नाम से यह सेवा शुरू है। आइए जानते हैं की कैसे हम ऑनलाइन डी.बी.टी. सक्रिय की स्थिति जान सकते हैं।
इसके लिए पहले यह जानते हैं की डीबीटी क्या है। दरअसल डीबीटी सरकार की वह सेवा है जिसमे माध्यम से सरकार सरकारी योजनाओ के पैसे लाभार्थियों के अकाउंट मे ट्रांसफर करती है। पहले यह पैसे सरकारी अफसर के कार्यालय में या मुखिया/सचिव के हाथ से मिलते थे। उसमे धांधली होती थी इसलिए सरकार ने डीबीटी सेवा शुरू किया जिसका मतलब है डायरेक्ट बेनेफिट ट्रासंफर। मध्य प्रदेश में डी.बी.टी. सक्रिय होने या न होने की की स्थिति जानने सरकार ने समग्र पोर्टल पर सुविधा चालू कर दी है।
कैसे चेक कर सकते हैं डी.बी.टी. सक्रिय होने की स्थिति?
लाभार्थी सबसे पहले समग्र पोर्टल पर जाएंगे। वहाँ उन्हे NPCI Status का एक पेज मिलेगा। उस पेज पर जाने के बाद समग्र आईडी के केवाईसी चेक करने का एक ऑप्शन दिखेगा। उसमे लाभार्थियों को अपनी समग्र आईडी दर्ज करनी है। इसके बाद वह चेक कर पाएंगे की उनकी डी.बी.टी. पेमेंट चालू है या नहीं। ऐसा नहीं होने पर उनको दो काम करने है –
- अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक करें (आधार नंबर से बैंक अकाउंट जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।)
- अपना समग्र आईडी आधार कार्ड से लिंक करें।
अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं तो आपको प्राइमेरी डीबीटी अकाउंट सिलेक्ट करना होता जो आप बैंक मे जाकर कर सकते हैं।
यदि आप किसी सेवा से संबंधित शिकायत करना चाहते हैं, तो एमपी मे 181 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकते हैं ।
तो मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए हम यह जानकारी लेकर आयें हैं। आशा है आपको इसका लाभ मिलेगा। आप ऐसी अन्य जानकारी के लिए हमारे सिटिज़न न्यूज वाले सेक्शन को पढ़ते रहें। साथ ही हमे यानि Talkshubh को गूगल न्यूज पर भी फॉलो करें।