नवभारत टाइम्स देश की सबसे बड़ी न्यूज ब्रांड मे से एक है और इसमे कोई शक नहीं है की टाइम्स ग्रुप की यह पत्रिका एक भरोसेमंद पत्रिका भी है। पर किसी कारण, उसके एक आर्टिकल के चक्कर मे माइक्रोसॉफ्ट का एंटीवायरस बता रहा है नवभारत टाइम्स की वेबसाईट को खतरनाक। “वर्ल्ड फ्री फॉर यू” नामक एक वेबसाईट है जो फ्री मे मूवी डाउनलोड करने की सेवा देती है। यह एक पायरेसी वेबसाइट है इसलिए ऐसी वेबसाइट को अक्सर खतरनाक मानकर एंटीवायरस फ्लैग कर देते हैं।
इसी चक्कर में वर्ल्ड फ्री फॉर यू पर लिखे एक आर्टिकल वाले पेज पर जब आप जाएंगे तो नवभारत टाइम्स के उस आर्टिकल को माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर खतरनाक बता रहा है। यहां हमने इसका स्क्रीनशॉट दिया है।
हो सकता है यह सिर्फ एक टेक्निकल ग्लिच हो या यह भी हो सकता है की वर्ल्ड फ्री फॉर यू वाले इस पेज पर कोई गलत लिंक आ गयी हो जिसको माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर फिशिंग वेबसाइट समझ रहा है। पर जो भी वजह हो, इतने बड़े न्यूज़ ब्रांड की वेबसाइट पर ऐसी समस्या आना एक आम बात नहीं है।
क्या है वर्ल्ड फ्री फॉर यू?
वर्ल्ड फ्री फॉर यू एक मूवी पायरेसी वेबसाइट है जो फ्री में मूवी और वेब सीरीज डाउनलोड करने के लिंक्स देती है। ऐसी वेबसाइट गैरकानूनी होती है और अक्सर इसमें वायरस या अन्य नुक्सान करने वाले कोड्स भी होते हैं जिसके कारण आपको ऐसी वेबसाइट से दूर ही रहना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है की वर्ल्ड फ्री फॉर यू जैसे वेबसाइट पर पॉप करने वाले प्रचार होते हैं जो वैसे सॉफ्टवेयर आपके फ़ोन या कंप्यूटर में डाउनलोड कर देते हैं जो हार्मफुल होते हैं।
हमने इस बारे में नवभारत टाइम्स को ट्वीट कर दिया है और आशा है की इसपर वो जल्द ध्यान देंगे। ऐसी अन्य खबर के लिए आप Talkshubh को गूगल न्यूज पर जरूर फॉलो करें।