जिओ फोन पर पैसे कमाने के लिए करिए वॉयस ब्लॉगिंग, बस चाहिए हौसला

jio phone se paise kamane ka tarika

वॉयस ब्लॉगिंग के बारे मे बहुत लोग जानते हैं पर करने मे लगने वाले मेहनत से भागते हैं। आज हम आपको बताएंगे की बिना किसी लागत के ही, सिर्फ जिओ फोन से पैसे कमाने का तरीका क्या है। जिओ फोन से पैसे कैसे कमाए जाते हैं, इसको लेकर अलग अलग वेबसाईट पर अलग अलग आर्टिकल लोगों ने लिखे हैं। मैंने वह पढ़ कर यह समझा की वही घिसी पिटी बातें सबने लिखी है। हम आपको एक सीधा तरीका बता रहे हैं जो पूरी तरह से लीगल है।

क्या होती है वॉयस ब्लॉगिंग और जिओ फोन पर उससे पैसा कैसे कमा सकते हैं?

वॉयस ब्लॉगिंग का मतलब है अपने आवाज से ब्लॉग बनाना। इसका मतलब है की आपको टाइप करने की जगह अपने वॉयस का इस्तेमाल करना है। हाँ उसमे थोड़ी बहोत एडिट करने की जरूरत जरूर पड़ती है, पर जो सबसे मेहनत वाला काम है वह आप आसानी से बोलकर कर सकते हैं। गूगल ऐसे भी प्रचार करता है – बोलने से सब होगा।

आपके बनाए गए ब्लॉग पर आपको लोगों को लाना है जो आप अपने अगल बगल मे अपना प्रचार करके भी बुला सकते हैं और गाँव के लोगों को इसकी जानकारी देकर भी। साथ ही आप सोशल मीडिया पर शेयर करके भी लोगों को अपने वेबसाईट पर आने को बोल सकते हैं।

इसके बाद जिओ फोन पर बनाए गए आपके ब्लॉग से आप पैसे कमा सकते हैं।

जिओ फोन पर पैसे कमाने वाला वॉयस ब्लॉग कैसे बनेगा?

अब हम आपको यह बताएंगे की आप जिओ फोन पर पैसे कमाने वाला ब्लॉग कैसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले ब्लॉगस्पॉट नाम की वेबसाईट पर जाना है जो गूगल की अपनी वेबसाईट है। वहाँ पर आपको अपने जीमेल अकाउंट से लॉगिन कर लेना है और वहाँ पर एक नया ब्लॉग बना लेना है। इसके लिए आपको वहाँ ब्लॉग का नाम और उसका एक अड्रेस सिलेक्ट करना है।

ब्लॉग बनाने के बाद आपको पोस्ट के ऑप्शन मे जाना है और वहाँ पर नया पोस्ट बनाने का ऑप्शन सिलेक्ट करना है। इसके बाद अपने जिओ फोन मे वॉयस टायपिंग का ऑप्शन ऑन करना है और उसमे बोलकर आपको एक आर्टिकल बना लेना है। वह आर्टिकल अब आपको थोड़ा एडिट करना है और हो सके तो उसमे एक फोटो भी डाल दीजिए।

इसके बाद आपको वह आर्टिकल पब्लिश कर देना है। इस तरह आप जिओ फोन से पैसे कमाने वाला एक वॉयस ब्लॉग बना पाएंगे। कुछ दिनों के बाद आपके वेबसाईट पर लोग आने लगेंगे और यदि आपका ब्लॉग बढ़िया बनेगा तो उससे आपको अच्छे पैसे मिलेंगे। पैसों के लिए आप गूगल ऐडसेंस पर एक अकाउंट बना कर वहाँ अप्लाइ कर सकते हैं।

तो दोस्तों, ऐसी अन्य जानकारी के लिए आओ हमे गूगल न्यूज पर फॉलो जरूर करें। साथ ही हम और भी की आर्टिकल पहले लिख चुके हैं जिसे आप गुड न्यूज सेक्शन मे जाकर पढ़ सकते हैं।

Author: Talkshubh Reporter

Talkshubh is an Indian news website. We write about important news from India, mostly about citizen rights and information that will help them like government news, safety measures and more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *