लोहिया स्वच्छ भारत अभियान मे काम करने वाले लोगों का पैसा आता तो जरूर है, पर जैसे अन्य योजनाओं का पैसा चेक करने के लिए सभी सरकारी वेबसाईट पर “भुगतान की स्थिति” का एक ऑप्शन होता है, वैसा कोई ऑप्शन LSBA की वेबसाईट पर नहीं है। बहुत सारी वेबसाईट यह दावा करती है की वह आपको LSBA भुगतान की स्थिति की जानकारी के बारे मे बताएगी, पर होता यह है की वह बस झूठे तरीके बताकर जैसे की आप UPI से बैंक अकाउंट का बैलन्स चेक कर लें, या सरकारी ऑफिस मे जाकर पता करे – ऐसी जानकारी ही देती हैं।
हाँ, LSBA की वेबसाईट पर लॉगिन करने का ऑप्शन है जिसमे भुगतान संबंधित जानकारी होने का दावा है। पर वह लॉगिन किसके लिए है यह सामने से नहीं दिखता है। पर चलिए वह तो अलग बात है। हमारे रिसर्च मे हमने यह पाया की वह जानकारी भी सार्वजनिक है जो शायद नहीं होनी चाहिए।
जैसे की LSBA-SLWM के डैश्बोर्ड पर ग्राम पंचायत लेवल पर काम करने वाले कई लोगों के मोबाईल नंबर सार्वजनिक हैं। आधिकारिक वेबसाईट के हिसाब से यह संख्या एक लाख से ज्यादा है। यानि की एक लाख से ज्यादा लोगों के मोबाईल नंबर सरकारी वेबसाईट पर बिना किसी सुरक्षा के हैं। यह हो सकता है की इस जानकारी को जान बूझकर लोगों की सुविधा के लिए डाला गया हो। तब अलग बात है।
पर यदि यह जानकारी आम लोगों के लिए नहीं डाली गई है तो एक लाख नंबर का पब्लिक होना कोई सामान्य बात नहीं है। हम सरकार से इस बारे मे और सुरक्षा रखने का निवेदन करते हैं।
सिटिज़न न्यूज के खंड मे ऐसी खबर डालते हैं जो आम नागरिकों के हित मे होती है। ऐसी अन्य जानकारी के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।