SSP यानि की सामाजिक सुरक्षा पोर्टल की वेबसाईट पर आप अपने पेंशन की वर्तमान स्थिति की जांच कर सकते हैं। लेकिन चूंकि सरकार समय समय पर यह जानकारी बदलती रहती है, हम आपको वर्तमान मे चल रहे पेंशन की स्थिति चेक करने का तरीका बता रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने समाज कल्याण विभाग की वेबसाईट पर विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांग पेंशन की जानकारी डाल दी है।
जानिए आपके पेंशन की वर्तमान स्थिति क्या है
अब आप ऑनलाइन ही चेक कर लेंगे की आपके समाज कल्याण विभाग के द्वारा दी जाने वाली पेंशन की स्थिति क्या है। इसके लिए आपको https://ssp.uk.gov.in/ की वेबसाइट पर जाना है और वहां पर नागरिक सेवाओं की एक लिस्ट मेनू में मिलेगी जिसपर आपको क्लिक करना है। वहां पर पेंशन की स्थिति चेक करने के लिए आपको पेंशन।अनुदान स्थिति के ऑप्शन में जाना है और वर्तमान स्थिति वाले लिंक पर क्लिक कर देना है।
अब आपको एक फॉर्म दिखेगा जिसके माध्यम से पेंशनर अपने पेंशन की स्थिति जान सकते हैं। उसमे आपको अपने पेंशन की योजना का नाम सेलेक्ट करना है और फिर जो खाता आपके पेंशन के पैसे के लिए रजिस्टर्ड है उसका नंबर उसमे डालना है। आप आधार और बैंक खाते से लिंक कॉमन मोबाइल नंबर भी वहां डाल सकते हैं यदि आपने अपने पेंशन योजना अकाउंट में वही नंबर दिया है तो। अब आपके सामने आपके पेंशन की वर्तमान स्थिति आ जाएगी।
यह सेवा उत्तराखंड के नागरिकों के लिए एक बहुत काम की सेवा है। सिटीजन न्यूज़ में हम और भी ऐसी सेवाओं की जानकारी लाते रहेंगे और आधिकारिक खबर आपको देते रहेंगे। इसके लिए आप हमे गूगल न्यूज़ पर जरूर फॉलो करें।