SIPRI की आज आई ताजा रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज बन चुकी है। इसके रिपोर्ट मे यह बताया गया है की पिछले चार पाँच सालों मे किस देश ने कितने हथियार खरीदे हैं और किस्से। भारत इसमे सबसे बड़ा खिलाड़ी बाँके उभर आया है और हमने विश्व मे सबसे ज्यादा हथियार खरीद के जमा किए।
वहीं पाकिस्तान जिसकी आर्थिक हालत पर इतना बवाल चल रहा है और वहाँ सरकार और जनता कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है, उसने चीन से सबसे ज्यादा हथियार खरीदे। आइए देखते हैं रिपोर्ट मे क्या लिखा है।
पाकिस्तान की आर्थिक दिक्कतें किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन इसमे भी वह हथियार ही खरीद रहा है। भारत का एक पड़ोसी ही भारत के दूसरे पड़ोसी के साथ सबसे ज्यादा धंधा कर रहा है। एक नई रिपोर्ट में पाकिस्तान को दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बताया गया है, जिसने हाल के वर्षों में अपने हथियारों के आयात में 43% की वृद्धि की है।
यह आश्चर्य की बात है, खासकर देश के वित्तीय संघर्षों को देखते हुए। जहाँ आम पाकिस्तानी बढ़ती हुई लागतों से जूझ रहे हैं, वहीं सरकार प्राथमिकता सैन्य ताकत को दे रही है।
हालांकि इससे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्युकी हमने दुनिया मे सबसे ज्यादा हथियार खरीद के जमा कर लिए हैं।
Image copyright : Talkshubh