CAA से नागरिकता के लिए दिखाने होंगे यह कागज, कौन कौन से डॉक्यूमेंट है स्वीककार्य?

CAA से नागरिकता के लिए दिखाने होंगे यह कागज, कौन कौन से डॉक्यूमेंट है स्वीककार्य?

अभी CAA बिल को लेकर काफी बहस चल रही है। खबर है की अमरीका तक इसमे कुछ न कुछ कमेन्ट कर रहा है। हालांकि हमें भारत देश मे इसको लेकर चिंता करे इसकी कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने अपने सूचना मे सभी जानकारी लगभग साफ कर दी है। यहाँ हम उसी जानकारी के हिसाब से यह बताएंगे की जो भी CAA के हिसाब से देश की नागरिकता लेने के लिए आवेदन करना चाहता है, वह यहाँ दिए गए कागजात मे से कुछ जमा कर सकता है। आपको दो तरह के कागज देने है और दोनों तरह के कम से कम एक-एक डॉक्यूमेंट जमा करने ही होंगे। यहाँ पढिए पूरी जानकारी।

नए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अनुसार, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, या पाकिस्तान के नागरिकों को भारत में नागरिकता प्राप्त करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यदि आप इस अधिनियम के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो यहां दी गई सूची को ध्यान से पढ़ें।

  • 1. विदेशी पासपोर्ट की कॉपी: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, या पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी किया गया पासपोर्ट।
  • 2. निवास प्रमाण पत्र: भारत में FRRO या FRO द्वारा जारी किया गया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या रेजिडेंशियल परमिट।
  • 3. जन्म प्रमाण पत्र: उपरोक्त देशों के सरकारी अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
  • 4. शिक्षा प्रमाण पत्र: स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी द्वारा जारी शिक्षा से संबंधित प्रमाण पत्र।
  • 5. सरकारी पहचान पत्र: उपरोक्त देशों की सरकार या किसी सरकारी एजेंसी द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र।
  • 6. सरकारी लाइसेंस या सर्टिफिकेट: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, या पाकिस्तान की सरकार द्वारा जारी कोई भी लाइसेंस या सर्टिफिकेट।
  • 7. भूमि या किराया रिकॉर्ड: उपरोक्त देशों में भूमि या किराए से संबंधित रिकॉर्ड।
  • 8. पारिवारिक बैकग्राउंड: माता-पिता या दादा-दादी के नागरिकता प्रमाण।

साथ ही आपको यह भी साबित करना होगा की आप कितने दिन से भारत मे रहे हैं। इसके लिए भी कई दस्तावेजों की ज़रूरत होगी, जैसे कि वीजा की कॉपी, भारत आगमन पर इमिग्रेशन की मोहर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली या अन्य यूटिलिटी बिल, और स्कूल छोड़ने पर मिलने वाला सर्टिफिकेट। कम से कम इनमे से कोई एक डॉक्यूमेंट आपको जरूर जमा करना होगा।

इसके अलावा, एक सेल्फ एफ़िडेविट और एक भारतीय नागरिक द्वारा दी गई चरित्र प्रमाण पत्र भी ज़रूरी होगा।

तो यहाँ आपने जाना की आधिकारिक सूचना के हिसाब से कौन कौन से कागजात CAA बिल के हिसाब से आने वाले प्रवासी भारतीयों को दिखाने होंगे। यहाँ पर आप सरकार द्वारा जारी सूचना पढ़ सकते हैं

यह भी पढिए –

Author: Talkshubh Reporter

Talkshubh is an Indian news website. We write about important news from India, mostly about citizen rights and information that will help them like government news, safety measures and more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *