आप सभी जानते हैं की भारत के कप्तान रोहित शर्मा एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं पर आईपीएल मे उनका एक अलग ही दबदबा है। हाल मे ही रोहित शर्मा की कप्तानी हार्दिक पाण्ड्या को जाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। 2024 के आईपीएल मे कुछ अलग देखने को मिल सकता है और रोहित शर्मा अभी जिस फॉर्म मे हैं, वह कुछ भी कर सकते हैं। रोहित का बस चले तो वो आईपीएल मे भी दोहरा शतक मार दें। पर आज हम कुछ अलग बात बताने वाले हैं।
हम आज आपको रोहित शर्मा के आईपीएल मे गेंदबाजी का आंकड़ा बताएंगे जिसको देखकर आप जरूर चौंक जाएंगे। रोहित शर्मा ने सिर्फ साधारण नहीं बल्कि महान बल्लेबाजों के विकेट लिए हैं । आईपीएल मे उनके कुल 15 विकेट हैं और उनमे कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं।
सबसे बड़ा नाम आता है पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का। इनको 16 मई 2009 मे रोहित ने आउट किया था। दूसरा बड़ा नाम है कुमार संगाकारा का जो की विश्व के सबसे महान बल्लेबाजों मे से एक माने गए हैं। इनके अलावा मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना भी रोहित शर्मा के शिकार हो चुके हैं।
यहाँ हम आपको रोहित शर्मा के आईपीएल विकेट की सूची दे रहे हैं जो देखकर आपको जरूर मज़ा आएगा।
Batter Name | Method of Dismissal | Date |
---|---|---|
KC Sangakkara | Caught | 23 May 2008 |
SK Raina | Caught | 27 Apr 2009 |
AM Nayar | Bowled | 6 May 2009 |
Harbhajan Singh | Bowled | 6 May 2009 |
JP Duminy | Caught | 6 May 2009 |
SS Tiwary | Stumped | 6 May 2009 |
S Sohal | Caught | 9 May 2009 |
SM Katich | Caught | 9 May 2009 |
AS Raut | Bowled | 11 May 2009 |
M Morkel | Caught | 11 May 2009 |
SK Warne | Bowled | 11 May 2009 |
SC Ganguly | Caught | 16 May 2009 |
R Ashwin | Caught | 14 Mar 2010 |
RS Bopara | Caught | 19 Mar 2010 |
M Vijay | Bowled | 27 Apr 2014 |
तो दोस्तों, आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं, और साथ ही आईपीएल 2024 आ रहा है तो उसकी ऐसी और खबर के लिए Talkshubh News को गूगल न्यूज पर जरूर फॉलो करें ताकि आपके डिस्कवर मे हम आपको दिखाई दे पाएं।