राजनीति मे उलटी पुलटी बातें आम बात है पर जैसी इमेज दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी बनाते हैं, उस हिसाब से उनका ये नया विडिओ एकदम घटिया मालूम होता है। महिलाओं को अपने ही पति के लिए भड़काते हुए दिख रहे केजरिवाल का एक विडिओ सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है। इस विडिओ मे केजरिवाल बोलते हुए दिख रहे हैं की अगर आपके पति मोदी मोदी करें तो उनको खाना मत देना!
विडिओ मे केजरिवाल किसी सभा को संबोधित कर रहे हैं। वो बोलते हैं – “अपने घर के सभी मर्दों से भी वोट करवाना है। कई मर्द मोदी मोदी कर रहे हैं, उनका दिमाग आप ठीक कर सकते हो। अपने सर की कसम खिला देना, फिर आपकी बात नहीं टाल पाएंगे।”
ये विडिओ महिलाओं को भड़काता दिख रहा है और वो भी तब जब कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने यह घोषणा की है की महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। तो क्या अब हजार रुपये के बदले सरकार लोगों के घर मे झगड़े करवाएगी?
ध्यान रहे की यह विडिओ सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है और हम इसके आधिकारिक होने की पुष्टि कर रहे हैं। अगर यह विडिओ फैक नहीं है तो फिर यह काफी गंभीर मामला है।